Yeh Kya Hua - From "Amar Prem"

ये क्या हुआ? कैसे हुआ? कब हुआ?
अब क्या सुनाएँ?

ये क्या हुआ? कैसे हुआ? कब हुआ?
क्यूँ हुआ? जब हुआ, तब हुआ
ओ, छोड़ो, ये ना सोचो

Hmm-hmm-hmm, ये क्या हुआ? कैसे हुआ? कब हुआ?
क्यूँ हुआ? जब हुआ, तब हुआ
ओ, छोड़ो, ये ना सोचो
Hmm-hmm-hmm, ये क्या हुआ?

हम क्यूँ शिकवा करें झूठा?
क्या हुआ जो दिल टूटा?
हम क्यूँ शिकवा करें झूठा?
क्या हुआ जो दिल टूटा?

शीशे का खिलौना था
कुछ ना कुछ तो होना था, हुआ

ये क्या हुआ? कैसे हुआ? कब हुआ?
क्यूँ हुआ? जब हुआ, तब हुआ
ओ, छोड़ो, ये ना सोचो
Hmm-hmm-hmm, ये क्या हुआ?
समझे ना?

हमने जो देखा था, सुना था
क्या बताएँ वो क्या था
हमने जो देखा था, सुना था
क्या बताएँ वो क्या था

सपना सलोना था
ख़त्म तो होना था, हुआ

ये क्या हुआ? कैसे हुआ? कब हुआ?
क्यूँ हुआ? जब हुआ, तब हुआ
ओ, छोड़ो, ये ना सोचो
Hmm-hmm-hmm, ये क्या हुआ?

ऐ दिल, चल पी कर झूमें
इन्हीं गलियों में घूमें
ऐ दिल, चल पी कर झूमें
इन्हीं गलियों में घूमें

यहाँ तुझे खोना था
बदनाम होना था, हुआ

ये क्या हुआ? कैसे हुआ? कब हुआ?
क्यूँ हुआ? जब हुआ, तब हुआ
ओ, छोड़ो, ये ना सोचो
Hmm-hmm-hmm, ये क्या हुआ?



Credits
Writer(s): Anand Bakshi, Rahul Dev Burman
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link