Hum To Hain Khel Khilone

हम कठपुतले काठ के
हमें तू लाख नचाये
ऊँचे आसन बैठ के
अपना दिल बहलाए

हम तो हैं खेल खिलोने
खेलो जी भर के राम
दुःख या सुख जो भी चाहो
खेलो जी भर के राम
खेलो जी भर के राम

हर पल चंचल मन नाचे
हर पल आशा दीवानी
हर पल चंचल मन नाचे
हर पल आशा दीवानी

लेकिन हर सपना टूटे
रह जाये दर्द निशानी
लेकिन हर सपना टूटे
रह जाये दर्द निशानी

लुक चुप करनी करते हो
दिल में घर कर के राम
दुःख या सुख जो भी चाहो
खेलो जी भर के राम
खेलो जी भर के राम

कब तक ये दिल बहकेगा
धोखा देंगी ये अंखिया
कब तक ये दिल बहकेगा
धोखा देंगी ये अंखिया

कब तक छेड़ेंगी मन को
आशा की नटखट सखिया
कब तक छेड़ेंगी मन को
आशा की नटखट सखिया

अपनी काया के दर से
दिल काहे धड़के राम
दुःख या सुख जो भी चाहो
खेलो जी भर के राम
खेलो जी भर के राम

हम तो हैं खेल खिलोने
खेलो जी भर के राम
दुःख या सुख जो भी चाहो
खेलो जी भर के राम
खेलो जी भर के राम
हम तो हैं खेल खिलोने



Credits
Writer(s): Panchal Kaikishan, R S Shankar Singh
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link