Duniya Bananewale

दुनिया बनाने वाले, क्या तेरे मन में समाई?
काहे को दुनिया बनाई? तूने काहे को दुनिया बनाई?

काहे बनाए तूने माटी के पुतले?
धरती ये प्यारी-प्यारी, मुखड़े ये उजले
काहे बनाया तूने दुनिया का खेला?
काहे बनाया तूने दुनिया का खेला?
जिसमें लगाया जवानी का मेला

गुप-चुप तमाशा देखे, वाह रे तेरी ख़ुदाई!
काहे को दुनिया बनाई? तूने काहे को दुनिया बनाई
दुनिया बनाने वाले, क्या तेरे मन में समाई?
काहे को दुनिया बनाई? तूने काहे को दुनिया बनाई?

तू भी तो तड़पा होगा मन को बना कर
तूफ़ाँ ये प्यार का मन में छुपा कर
कोई छबि तो होगी आँखों में तेरी
कोई छबि तो होगी आँखों में तेरी
आँसू भी छलके होंगे पलकों से तेरी

बोल क्या सूझी तुझको, काहे को प्रीत जगाई?
काहे को दुनिया बनाई? तूने काहे को दुनिया बनाई
दुनिया बनाने वाले, क्या तेरे मन में समाई?
काहे को दुनिया बनाई? तूने काहे को दुनिया बनाई?

प्रीत बना के तूने जीना सिखाया
हँसना सिखाया, रोना सिखाया
जीवन के पथ पर मीत मिलाए
जीवन के पथ पर मीत मिलाए
मीत मिला के तूने सपने जगाए

सपने जगा के तूने काहे को दे दी जुदाई?
काहे को दुनिया बनाई? तूने काहे को दुनिया बनाई
दुनिया बनाने वाले, क्या तेरे मन में समाई?
काहे को दुनिया बनाई? तूने काहे को दुनिया बनाई?

Credits
Writer(s): Jaikshan Shankar, Hasrat Jaipuri
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link